Jaunpur news: अकीदत के साथ अदा की गयी आखिरी जुमे की नमाज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: अकीदत के साथ अदा की गयी आखिरी जुमे की नमाज


मुल्क की सलामती, तरक्की और अमन चैन की मांगी गयी दुआ

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित आस—पास क्षेत्रों की जामा मस्जिदों में पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज़ निहायत अकीदत और एहतेराम के साथ अदा की गई। इस नमाज के प्रति मुस्लिम बंधुओं में विशेष उत्साह देखा गया। नगर पंचायत की ओर से मस्जिदों के पास साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था की गई थी। नमाज के बाद मुल्क की सलामती ,तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई। मस्जिदों के पास पुलिस व्यवस्था भी की गई थी। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अजीत रजक ने बताया कि पूरे तहसील और सर्किल क्षेत्र में नमाज सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!