Jaunpur news: जौनपुर महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: जौनपुर महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की बैठक


जौनपुर। जनपद में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0के0 पटेल और जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बताया कि महोत्सव 24, 25 और 26 मार्च को शाही किले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाय जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाय जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो।

महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पिछले वर्ष के तरह इस बार भी भव्य सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह हेतु जोड़ों का शत—प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन किया जायेगा। विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों लगाये जाने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!