Jaunpur news: चार साल की बच्ची ने अलविदा जुम्मे की अदा की नमाज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: चार साल की बच्ची ने अलविदा जुम्मे की अदा की नमाज


मुर्की में बच्ची ने रखा रोजा, पांचों वक्त की अदा कर रही नमाज

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। रजमान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान इबादत का जज्बा बड़ों के साथ बच्चों में भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में मुर्की गांव निवासी मो. हसन की 4 वर्षीय पुत्री हेरा हसन ने अपना पहला रोजा रखा। हेरा हसन न केवल पूरे दिन का रोजा पूरा कर रही है, बल्कि पांचों वक्त की नमाज भी अदा कर रही हैं। 

हेरा हसन 13 घंटे तक का रोजा रख अपने परिवार वालों के साथ 4 बजे भोर में सेहरी खाने के लिए जगाती है और सेहरी खाकर फिर तिलावत में जुट जाती है। कम उम्र की बच्ची द्वारा रोजा रखने से लोग हैरान हैं। उसके इस पहल की जमकर सराहना भी कर रहे हैं। वहीं बच्ची की मां उम्मे हबीबा ने कहा कि मुसलमानों के लिए रोजा बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पवित्र त्योहार है। बच्ची ने इस तपिश भरी गर्मी में रोजा रखा है जो काफी हैरान करने वाला है। मानो अल्लाह की कृपा बच्ची पर बरस रही है। बता दें कि बच्ची ने अलविदा जुम्मे की नवाज अदा किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!