Jaunpur News: फर्जी आधार कार्ड के जरिये टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  फर्जी आधार कार्ड के जरिये टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले गिरफ्तार


कब्जे से टैबलेट, मोबाइल व फर्जी आधार कार्ड बरामद

संजय शुक्ला

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता आईपीएस के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल तथा टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाइल व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 318(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस, 143 रेलवे अधिनियम व 66सी/डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

122


——इनसेट——

ये किये गये गिरफ्तार

पकड़े गये लोगों में रोशन यादव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम सुचीतपुर थाना केराकत एवं मोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गद्दीपुर थाना केराकत हैं।


——इनसेट——

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवाली, उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी, उ0नि0 आलोक त्रिपाठी चौकी प्रभारी सिपाह, का0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!