अजय पाण्डेय
जौनपुर। युवा बजरंग दल श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा विगत कई दशक से श्रीराम नवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती हैं। लगभग सभी सनातन धर्मियों और हिन्दू संगठन का सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय/बजरंग दल सहित सभी आयामों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर शाम 6 बजे एकत्रित होकर अपने झंडा बैनर के साथ भंडारी रेलवे स्टेशन तक चलकर यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस आशय की जानकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
.jpg)






