Jaunpur News: केराकत में कलयुगी बेटे की करतूस

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: केराकत में कलयुगी बेटे की करतूस


पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच—पड़ताल में जुटी


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा—तफरी मच गई जब कलियुगी बेटे ने शीलबट्टे से कूंचकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी को भी आरोपित ने लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गये। हृदयविदारक घटना ने हर किसी के दिल को झकझोर रख दिया। हर कोई कहने पर मजबूर है कि जो मां अपने बच्चे को नौ महीने कोख में रखा। जन्म के बाद लालन—पोषण करके अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। वही बेटा बुढ़ापे में अपनी मां का निर्मम हत्या कर मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया जो बेहद ही शर्मनाक व निंदनीय है। वहीं खबर लिखे जाने तक किस बात को लेकर घटना घटित हुई स्पष्ट नहीं हो सका।






अवकाशप्राप्त शिक्षिका थीं मृतका

विदित हो कि मृतका शिला सिंह 80 वर्ष अवकाशप्राप्त शिक्षिका थीं। वे अपने दूसरे पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह एवं छोटे बेटे सन्दीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थीं जबकि मुन्ना, गोलू बाहर रहते हैं। सत्यव्रत सिंह सरकी गांव स्थित अपनी मेडिकल दुकान पर थे। दोपहर में किसी बात को लेकर ऊपर कमरे में सो रहा संदीप अचानक नीचे आया और मां पर शीलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी उसने स्टील की राड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।



साहस दिखाते हुये लोगों ने आरोपी को कमरे में किया बन्द

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़े भाई को भी आरोपित ने पकड़कर मारने का प्रयास किया। घर में मची अफरा-तफरी के बीच आस—पास के लोगों ने साहस दिखाते हुए संदीप को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में शीला सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल शिला को चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।



मौत की खबर से मोहल्ले में पसरा मातम

अवकाशप्राप्त शिक्षिका की मौत की खबर सुनकर शेखजादा मोहल्ले में मातम पसर गया। हर कोई कलयुगी बेटे की इस कारतूस की निंदा करने लगे। लोगों ने बताया कि आरोपी वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। वहीं पुलिस शव को कब्जे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।


ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!