राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़नपुर में रविवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक चालक खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पीएचसी सोंधी भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार बड़नपुर निवासी सन्दीप पुत्र सुभाष (19 वर्ष) बाइक से अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि गाँव में एक तिलक समारोह का कार्यक्रम था। सन्दीप अचानक बाइक से नियंत्रण खो दिया और खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर हो गईं जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते मौके पर पहुँचे परिजनों ने आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले गये जहाँ इलाज चल रहा है।
.jpg)







