कहा: भगवान अपने भक्तों की हमेशा सहायता करते हैं
गुरू सेवा, वचन, आज्ञा का पालन करके शबरी की कुटी में पधारे थे श्रीराम
बिपिन सैनी
जौनपुर। मानव जीवन की परिस्थितियां मौसम की तरह होती हैं। इससे मनुष्य को कदापि भयभीत नहीं होना चाहिए। जीवन में सुख—दुःख लगा रहता है। माँ—बाप की डांट सदैव अपने बच्चे के हितकारी है। बच्चों कभी बुरा नहीं मानना चाहिए। कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए शबरी प्रसंग सुनाया। शबरी संतों की सेवा प्रभु श्रीराम शबरी की कुटिया में पधारे। प्रसंग वर्णन करते हुए कहा कि शबरी मतंग ऋषि के कुटिया में रहकर संतों की सेवा करती थीं। संतों की सेवा अपनी भक्ति भाव के कारण भगवान को अपने भक्त के कुटिया में आना पड़ा। उक्त विचार जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर सिद्दीकपुर में स्थित एक रिसॉर्ट में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ में देश की जानी—मानी कथा वाचिका सुश्री जया किशोरी ने कही।
उन्होंने आगे बताया कि मतंग मुनि से शबरी ने कहा कि गुरु जी, मुझे भी लेकर चलिए। तब ऋषि मुनि ने कहा कि शबरी मैंने जितनी जप, तप, पूजा की है कि भगवान से मिलने जा रहा हूं लेकिन तुमने इतनी पूजा भक्ति की है कि भगवान स्वयं तुमसे मिलने आएंगे। लम्बी प्रतीक्षा के बाद ही भगवान शबरी की कुटिया में पधारे लेकिन आजकल एक काम न हो तो देखिए क्या होता है। लोग भगवान बदल लेते हैं। जब सच्चे सद्गुरु संत की कृपा दृष्टि भक्त के जीवन में मिलती है तो गुरुकृपा के कारण ही परमात्मा से जीवात्मा का मिलन होता है। परम धाम को प्राप्त करता है। शबरी को परमात्मा में अपना निज़ धाम दिया। भजन प्रस्तुति की मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे... राम आएंगे.... राम आएंगे आएंगे राम आएंगे की प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। शबरी का संयम व धैर्य अनुकरणीय है।
अन्त में कार्यक्रम आयोजक अमित गुप्ता ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कथा के अन्त में आरती पूजन किया गया।
कई जनप्रतिनिधियों सहित तमाम गणमान्यों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर महेंद्र नाथ पांडेय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रयारागराज के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, लायंस क्लब के एरिया लीडर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, मनोज अग्रहरि, राघव अग्रहरि, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, सपा नेत्री उषा जायसवाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता आशीष गुप्ता सहित जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि, समाजसेवी के अलावा हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा आदि मौजूद रहे।
इन लोगों का रहा विशेष योगदान
जौनपुर की पावन धरती पर आयोजित इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में विनोद अग्रहरि, रविन्द्र अग्रहरि, अमित गुप्ता, मनोज अग्रहरि, राघव अग्रहरि सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। कथा स्थल पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। बताया गया कि इस आयोजन का संचालन अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया।
जौनपुर आगमन पर कथावाचक का अमित गुप्ता ने किया स्वागत
पावन धरती जौनपुर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी का भव्य अभिनंदन किया गया। बुधवार को नगर में स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित एक दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चला जिसमें जया किशोरी ने अपने मधुर वाणी और प्रेरणादायी प्रवचनों भजनों से उपस्थित जनसमूह को भाव—विभोर कर दिया। कथा के दौरान भक्तों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। आयोजक अमित गुप्ता ने जया किशोरी को बुकें भेंट करके जनपद आगमन पर स्वागत किया।
.jpg)












