तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश शुक्ला बुधवार को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्थित मरीजों का हाल-चाल जाना तथा उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति के बारे में पूछा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील पांडेय को उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में दवा से संबंधित किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं होनी चाहिये। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







