डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मौके से एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसौली निवासी अभियुक्त अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक फायर किया हुआ कारतूस, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 1550 रुपये नकद तथा एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
.jpg)









