Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की खाक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की खाक


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगासा गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग ने करीब डेढ़ दर्जन किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर लगभग 20 बीघा में खड़ी तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। घटना की सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड व तहसील प्रशासन को दी गई। हालांकि आग पर काबू पाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस हादसे में श्रीराम दूबे, केदार दूबे, श्याम बहादुर सिंह, रामभरत सिंह, राधेश्याम, रामसहाय, रत्नसेन सिंह, अखंड सिंह, दीप नारायण, सत्येंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, कुंवर बहादुर, शिव बहादुर, बलवीर सिंह, राम धीरज रजक समेत करीब डेढ़ दर्जन किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!