65 मोतियाबिन्द मरीज निःशुल्क आपरेशन के लिये किये गये रवाना
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था ज्योत्सना व आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा पर हुआ जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।
शिविर में 295 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 65 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया है जिन्हें निःशुल्क आपरेशन के लिए वाराणसी रवाना किया गया। चुने हुए लगभग 20 मरीजों को वाहन में स्थान उपलब्ध न होने के कारण आज नहीं भेजा जा सका। इन सभी लोगों को परसों भेजा जाएगा। शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी की नेत्र चिकित्सक डॉ. नेहा और उनकी चिकित्सकीय टीम (गणेश गुप्ता, विजन जांच पारुल एवं कोमल, लैब तकनीशियन किरन) ने रोगियों की जांच किया।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष डॉ एसएल गुप्ता गुप्ता ने बताया कि अब से प्रति माह ये नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होता रहेगा जिसमें रोगियों का लेन्स प्रत्यारोपण, दवाई, चश्मे, भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा सब कुछ निशुल्क रहता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठायें। संयोजक राम निरंजन मौर्या ने कहा कि विगत माह से लगातार यह शिविर आयोजित हो रहे हैं ओर आगे भी प्रतिमाह होते रहेंगे जिसमें सैकड़ों लोगों की आंखों का मोतियाबिंद आपरेशन सफलतापूर्वक करते हुए लेन्स प्रत्यारोपण किया जायेगा। अगला शिविर इसी स्थान पर आगामी 13 अप्रैल को लगेगा।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज संजय सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज डॉ रफीक फारूकी ने मरीजों को आंखों के देखभाल के बारे में जानकारी दिया। संस्था के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विशेष जज विनय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्थापक सदस्य निशाकांत जायसवाल ने संस्था का परिचय कराया। कार्यक्रम संयोजक प्रेम नारायण जायसवाल ने अपने नेतृत्व मैं सभी व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया। सह संयोजक राम निरंजन मौर्य ने सभी मरीजों की व्यक्तिगत देखभाल किया।महामंत्री राजेश सिंह ने सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं मरीजों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक जायसवाल एवं राम केदार यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष रामलीला समिति घनश्याम जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, चंद्रमणि द्विवेदी, मिठाई लाल मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







