Jaunpur News: प्रस्तावित शराब ठेका के विरोध में ग्रामीणों का उबाल, महिलाओं-पुरूषों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रस्तावित शराब ठेका के विरोध में ग्रामीणों का उबाल, महिलाओं-पुरूषों ने किया जोरदार प्रदर्शन


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फुरफुरी नगर (मनेछा) में प्रस्तावित शराब ठेका की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, सड़क पर उतर आए और प्रस्तावित शराब ठेका के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग किया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गाँव के बीच या मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ जाएगा और बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। उनका कहना है कि जिस रास्ते से गाँव के बच्चे प्रतिदिन विद्यालय पढ़ने के लिए आते-जाते हैं, उसी मार्ग पर शराब का ठेका प्रस्तावित किया जा रहा है। इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से गाँव के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी और परिवारों में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी मार्ग से गाँव की महिलाएं और बहन-बेटियां रोजाना आवागमन करती हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से उनके लिए असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा प्रस्तावित स्थल के आस-पास विद्यालय भी स्थित है जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के माहौल के बीच शराब की दुकान खुलना बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए हानिकारक होगा।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि प्रस्तावित शराब ठेका को गाँव से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गाँव का सामाजिक वातावरण सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और किसी भी कीमत पर गाँव में शराब की दुकान खुलने नहीं देंगे। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं। इस अवसर पर मोहित बिन्द, रामसबद बिन्द, मनोज बिन्द, धर्मेंद्र बिन्द, जयहिन्द गौतम, गोविन्द यादव, प्रदीप कन्नौजिया, फूलचन्द्र, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र बिन्द, जोगिंदर, राम आसरे, सुनील, चंदन, संजय कुमार, सन्तोष बिन्द समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!