Jaunpur News: अवैध गैस सिलेंडरों के भण्डारण पर छापेमारी, 53 सिलेंडर बरामद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अवैध गैस सिलेंडरों के भण्डारण पर छापेमारी, 53 सिलेंडर बरामद


रेलवे लाइन से महज 10 मीटर की दूरी पर मिला बड़ा भण्डारण

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर अवैध गैस सिलेंडरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही द्वारा गठित टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे फाटक स्थित मौर्य जलपान गृह पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किये गये।

जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) योगेंद्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जय प्रकाश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी, सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव की संयुक्त टीम ने गौराबादशाहपुर थाना पुलिस के साथ सोमवार को सुबह 9 बजे गोपालापुर गांव स्थित केशवपुर रेलवे फाटक के पास केशव प्रसाद मौर्य जलपान गृह पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान दुकान के पीछे और रेलवे लाइन से महज 10 मीटर की दूरी पर अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा भंडारण मिला। टीम ने मौके से 16 भरे और 37 खाली गैस सिलेंडर सहित कुल 53 गैस सिलेंडर बरामद किया। दो घंटे तक चली छापेमारी में सिलेंडर का जखीरा बरामद हुआ। इस दौरान दुकानदार इन 53 अवैध गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। रेलवे पटरी के इतने करीब सिलेंडरों का भंडारण होने से सुरक्षा व्यवस्था में भी भारी लापरवाही सामने आई है। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्यवाही से आस—पास के दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!