Jaunpur News: बिराजीपुर दुर्गा माता मन्दिर में 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ 19 मार्च से

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बिराजीपुर दुर्गा माता मन्दिर में 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ 19 मार्च से


नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा धनेथू स्थित बिराजीपुर दुर्गा माता मन्दिर परिसर में 19 मार्च से 19 अप्रैल तक 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ एवं परिक्रमा का भव्य आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन दुर्गा माता मन्दिर के संस्थापक, निर्माणकर्ता एवं संरक्षक पुजारी संत दुर्गा दास (लालजी दूबे) के नेतृत्व एवं देख—रेख में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार इस महाकीर्तन यज्ञ के दौरान पूरे 30 दिनों तक लगातार 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन चलता रहेगा। श्रद्धालु “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।” महामंत्र का अखण्ड संकीर्तन करेंगे तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

बताया गया कि इसके पहले वर्ष 2023 में भी इसी प्रकार का 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ एवं परिक्रमा का आयोजन किया गया था। उस समय क्षेत्र सहित आस—पास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया था जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। इस बार भी आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। कार्यक्रम के समापन पर 19 अप्रैल दिन रविवार को पूर्णाहुति हवन-पूजन, प्रसाद वितरण तथा सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

दुर्गा मन्दिर के संस्थापक, निर्माणकर्ता एवं संरक्षक पुजारी संत दुर्गादास ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तन, मन, धन एवं अन्न से सहयोग प्रदान करें, ताकि यह महाकीर्तन यज्ञ एवं परिक्रमा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!