Jaunpur News: एनएसएस विकास का सशक्त माध्यम है: डीएमओ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  एनएसएस विकास का सशक्त माध्यम है: डीएमओ


एनएसएस शिविर के समापन पर शिविरार्थियों को किया गया सम्मानित


सुनील शर्मा

जौनपुर। नगर के शिया पीजी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजन कार्यक्रम का मंगलवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव रहे। कालेज परिवार ने डीएमओ को सम्मानित किया। डीएमओ नेबल उपस्थित छात्र—छात्राओं को करियर बनाने, रणनीति के साथ पढ़ाई, लिखाई, तैयारी करने के साथ स्वास्थ्य को बेहतर करने के बारे में जागरूक किया और प्रेरित किया। साथ ही एनएसएस कार्यक्रम में बेस्ट परफॉमेंस करने वाले प्रतिभागी छात्र—छात्राओं को प्राचार्य डॉ. शादिक रिजवी ने पुरस्कार वितरित किया।

कार्यक्रम में एनएसए के नोडल डॉ. संजय सिंह, डॉ. अवधेश सिंह सहित समस्त सम्मानित प्रोफेसर, स्टॉफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत गायन, भाषण, एसिड अटैक पर मर्म स्पर्शी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, योग आदि संवेदनशील विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी संपादित किया गया।

डीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम छात्र—छात्राओं में सेवा भाव, प्रकृति संरक्षण, साफ—सफाई, रचनात्मक कार्य करने तथा उनके व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास, आत्मबल, नैतिक मूल्यों, टीम भावना, अनुशासन के विकास का एक सशक्त माध्यम है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिये।


adsads
ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!