विपिन सैनी/मणि शंकर सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। सिद्धपीठ मां शीतला चौकियां धाम में मंगलवार को इलाहाबाद न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौकियां माता हमारी कुलदेवी हैं। यहां मेरा मुंडन भी हुआ है। यहां से दर्शन करने के बाद हम लोग विंध्याचल जाते हैं। इन्होंने माता को लाल चुनरी पहनाकर माता के चरणों में पुष्प अर्पित करके धूप दीप जलाकर हाथ जोड़कर प्रार्थना किया। दर्शन पूजन के पश्चात विंध्याचल के प्रस्थान किये। इस दौरान मंदिर के महंत विवेकानंद जी महाराज एवं मंदिर के अध्यक्ष विकास पंडा ने न्यायमूर्ति को लाल चुनरी और मां शीतला की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जज सुशील कुमार शशि, थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव, चंद्रदेव पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, सोनू पंडा, सौरव पंडा, राजेश पंडा, मणिशंकर पंडा, एक्टर आशीष माली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)







