शुभांशू जायसवाल/जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। अण्डर—14 हरिनाथ क्रिकेट एकेडमी होलापुर वाराणसी में मंगलवार को फाइनल मैच मो. हसन किक्रेट एकेडमी जौनपुर व उमानाथ क्रिकेट एकेडमी जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें उमानाथ की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 129 रन बना पायी। दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरी मो. हसन क्रिकेट एकेडमी जौनपुर की टीम ने 30.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते मैच को आसानी से जीत लिया।
मो. हसन की टीम के सत्यम यादव को मैन आफ द मैच व बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। शान यादव को बेस्ट बल्लेबाज और मैन आफ द सीरिज आयूष यादव को दिया गया। इस मौके पर मो. हसन क्रिकेट एकेडमी के कोच गुलाब निषाद और पंकज निषाद ने उन्हें आशीर्वाद व बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को हम भारत के लिये खेलते हुए देखना चाहते हैं जिससे आप सभी अपने परिवार और अपने जनपद का नाम रोशन करें और अपने सपने को पूरा करें।
.jpg)








