विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी अनीता यादव पत्नी राममिलन ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपने हिस्से की भूमि पर बाउंड्रीवल का निर्माण करा रही थी। इसी दौरान रामसूरत आदि लोग पहुंच गाली—गलौज देते हुए लाठी-डंडों व लात—घूंसों से मारने—पीटने लगे। आस—पास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने बताया कि पति रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं और घर पर मै अकेली रहती हूं। उक्त लोगों द्वारा इतना पानी बहाया जाता है कि घर के अंदर चला जाता है। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
.jpg)






