Jaunpur News: खेतासराय में नारी शक्ति के संग आस्था की भव्य निरूपित: कलश यात्रा से गूंजा नगर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  खेतासराय में नारी शक्ति के संग आस्था की भव्य निरूपित: कलश यात्रा से गूंजा नगर


व्रती महिलाओं की श्रद्धा एवं सहभागिता से चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारम्भ, संगीतमय कथा शुरू

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। विश्व बंधुत्व व चराचर जीव के कल्याणार्थ नगर में गुरुवार की सुबह नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाला जो कस्बा स्थित रामलीला मन्दिर गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान डी.जे. की धुन पर मधुर भक्ति गीत बज रहा था जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे तो वहीं शोभा यात्रा में रथ पर सवार श्री रामचन्द्र व लक्ष्मण जी शोभा बढ़ा रहे थे।

बता दें कि नवरात्रि के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाला जहाँ महिलाएं, युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आम पत्र व कुश भरे कलश को सिर पर रखकर शोभा यात्रा के साथ भ्रमण किया। शोभायात्रा गोलाबाजार से निकलकर मुख्य मार्ग पर होते हुए चौराहा पहुँचा जहाँ से जौनपुर मार्ग व खुटहन मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार रोड पहुँचा वहीं कन्या विद्यालय होते हुए पूजन स्थल पर सम्पन्न हो गया।

इस दौरान शोभायात्रा में डी.जे. की मधुर ध्वनि में भक्ति गीत बज रहे थे तो वहीं श्रद्धालु गीतों पर थिरक रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा नगर भक्ति भाव में डूब गया हो। साथ ही संगीतमय कथा का आगाज़ हो गया है जिसमें कथावाचक श्रीप्रेम भूषण महाराज रहेंगे जो सायं से अर्धरात्रि तक प्रवचन कहेंगे। इस अवसर पर रूपेश गुप्ता, भृगुनाथ जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, फलाहारी सीताराम, विजय कश्यप, गोरखनाथ प्रजापति, राकेश गुप्ता, मोहित बिन्द, विनीता मौर्या, मंजय गुप्ता, रवि बरनवाल, हृदय गौड़, राजू विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रही।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!