Jaunpur News: समाज का आईना व लोकतंत्र का आधार होता है पत्रकार: कृपाशंकर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समाज का आईना व लोकतंत्र का आधार होता है पत्रकार: कृपाशंकर


जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

डा. संजय यादव

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में आयोजित जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एक स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता किसी भी देश के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। पत्रकार समाज की समस्याओं को उजागर करके उसके निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसी क्रम में बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से जनसमस्याओं के निराकरण में मदद मिलती है। चौथे स्तंभ की आवाज पर मैंने बदलापुर में रेलवे ओवरब्रिज, बस स्टेशन, आईटीआई कॉलेज, सड़कों आदि का निर्माण व पीली नदी का पुनरुत्थान का कार्य मैंने कराया है। पत्रकारों को समाज में व्याप्त समस्याओं को सामने लाना चाहिए जिसे विकास कार्यों में मदद मिलती है। पत्रकारों तक सही ताजा और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाने का कार्य करते हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने बदलापुर इकाई के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महामंत्री शशि जायसवाल सहित पूरी टीम को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं संचालऩ शिवपूजन पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्याम सिंह, बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामदयाल द्विवेदी, रामजी जायसवाल, अजय पाण्डेय, एखलाक अहमद, इकरार अहमद, रतन लाल आर्या, वंदेश सिंह, ओमकार मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, राजेश मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, सत्येंद्र सिंह, अनुभव सिंह सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!