अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 33 के0वी0 लाइन मुस्तफाबाद एवं 33 के0वी0 कूददूपुर के स्थानान्तरण का कार्य 9 मार्च को कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। लाइन स्थानान्तरण के दौरान 33/11 के0वी0 मुस्तफाबाद व कूद्दपुर से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 9 मार्च दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अधिशासी अभियन्ता ने दी है।
.jpg)






