Jaunpur News: गुरूजन ही बच्चों के भविष्य को संवारने का करते हैं कार्य: खेल मंत्री

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गुरूजन ही बच्चों के भविष्य को संवारने का करते हैं कार्य: खेल मंत्री


एसपी इण्टरनेशनल स्कूल का हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि शिक्षा के साथ खेलकूद में भी अपने भविष्य को संवारें, क्योंकि प्रदेश सरकार खेलकूद व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु कई ऐतिहासिक कदम को उठाया है। साथ ही खेलकूद की दुनिया में नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरी भी देने का कार्य कर रही है।

उक्त बातें एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्री यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। साथ ही आगे कहा कि शिक्षक आदरणीय व पूज्यनीय होते हैं, क्योंकि गुरुजन ही बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं।

पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज एएच अंसारी ने कहा कि गुरुजनों से हमारी प्रार्थना है कि बच्चों को अपने इल्म की रोशनी से सराबोर करके हो सके तो आईएएस, आईपीएस, पीपीएस, डाक्टर, वैज्ञानिक अथवा इंजीनीयर बना देना। न बना सकें तो कोई बात नहीं लेकिन बच्चों को अपने ज्ञान के दीप से ज्योति करके एक अच्छा इंसान जरूर बना दीजियेगा। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन डा0 एसपी यादव एवं प्रबंधक अर्पित यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों मंत्र—मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अराध्या यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डा0 वीरेंद्र प्रताप सिंह, डेडुवाना प्रधान अनिल सिंह, मोहन सिंह, डा0 एसडी मौर्य, सर्वेश दीक्षित, शिवबदन  यादव, सपा नेता नीरज पहलवान सहित तमाम उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!