तमाम स्वजातीय बन्धुओं को दी गयी जिम्मेदारी, अतिथियों ने दी दिलायी शपथ
खूब जमकर उड़े अबीर—गुलाल, व्यवसाय के साथ शिक्षा पर दिया गया जोर
वैभव वर्मा
जौनपुर। स्वर्णकार समाज जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह बीती रात पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जहां कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ, संस्थापक/संरक्षक, कार्यक्रम संयोजक विनीत सेठ, संरक्षक अशोक सेठ, मानिक चंद सेठ, दिनेश सेठ, चन्द्र प्रताप सोनी, मुन्ना लाल सेठ ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ (गहना कोठी), महामंत्री विष्णु सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल सेठ को मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने शपथ दिलाई। द्वितीय चरण में उपाध्यक्ष सुनील सेठ, बंशीधर सेठ, विनय बरौतिया, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ, सूरज सेठ, अनिल वर्मा, सन्नी वर्मा, संतोष सेठ, वरिष्ठ मंत्री प्रिन्स सेठ, मनोज वर्मा को संस्थापक/संरक्षक ने शपथ दिलाई। वहीं तीसरे चरण में मंत्री मंडल रमेश सेठ, राजकुमार सेठ, राजीव सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र सेठ, दिनेश वर्मा, मनीष सोनी, आशीष सोनी, सुशील स्वामी, कमलेश सोनी, उमाशंकर सेठ, रामप्रताप सोनी, कार्यकारिणी सदस्य शम्भूनाथ सेठ, राजेश सेठ, ऋषि वर्मा, सचिन सोनी, राजेन्द्र सेठ, सुनील सेठ, विष्णु सेठ, शिवम सोनी को समाजसेवी अशोक सेठ एडवोकेट ने शपथ दिलायी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ सूबेदार मेजर भूतपूर्व सैनिक ने कहा कि सभी को समाज के हित में कुछ बेहतर करने का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने समाज को एक नई दिशा में ले जाने का संकल्प लेते हुए अपने प्रति विश्वास जताने के लिए सभी स्वजातीय बन्धुओं को धन्यवाद दिया। संस्थापक/संरक्षक ने कहा कि शिक्षित परिवार ही विकसित समाज की पहचान है। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर समाज में कार्य करने की आवश्यकता है। यह भी कहा कि संगठन में ही शक्ति है। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सोनी ने किया। सभी स्वजातीय बंधुओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आनन्द लेते हुये फूलों से होली खेलकर एवं अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दिया। वहीं अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर निरंजन वर्मा, प्रेमचन्द्र सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, श्याम बाबू सेठ, राकेश सेठ, रवि सेठ, सक्षम सेठ, महेन्द्र सेठ, हीरा लाल सेठ, कमलेश सेठ, अरविंद सेठ, राज बहादुर सेठ, सुख सागर सेठ, पत्रकार वैभव वर्मा, राजेश सेठ, नितिन सेठ, राहुल सेठ, प्रेम कुमार सेठ, दिलीप सेठ, संदीप सेठ, अभिनव सेठ, सौरभ सेठ, अर्जुन सेठ, प्रदीप सेठ, प्रभात सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







