खटीक समाज ने एसडीएम व सीओ को सौंपा पत्रक
एसएचओ को मुसलमानों का पक्षकार व हिन्दू विरोधी मानसिकता बताकर उठायी बर्खास्तगी की मांग
पैदल मार्च में सोनकर समाज ने पुलिस के विरोध में जमकर की नारेबाजी
कार्यवाही न होने पर बड़े पैमाने पर धरना—प्रदर्शन की दी चेवतानी
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रकरण को लेकर सोनकर समाज में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। सोमवार को केराकत खटीक समाज पूरे प्रकरण पर घोर निंदा करते हुए महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री के नेतृत्व में भारी तादात में सोनकर समाज के लोग सरायबीरू चौराहे पर एकत्रित होकर पैदल मार्च कर कोतवाली होते हुए उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मुसलमानों का पक्षकार व हिंदू विरोधी मानसिकता बताया। साथ ही शिकायती पत्र सौंपते हुये बर्खास्तगी की मांग को उठाई। मामले में कार्रवाई न होने पर बड़े पैमाने पर धरना देने की चेतावनी भी दी। साथ ही मौजूद लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन हिन्दू -मुस्लिम को लड़ाना बंद करे। पैदल मार्च के दौरान कोतवाली पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल सोनकर गांगुली, अजय सोनकर, राम अवतार सोनकर, शेखर सोनकर, सभासद सरिता गुप्ता, राजू सोनकर, रीता, पुष्पा, मंजू, माला, गीता, आरती, बिंदु, लीलावती, सरोजा, मीला, किरण, समदेई, रेणु आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम पक्ष पर किसी प्रकार का नहीं किया गया बल प्रयोग
विदित हो कि मंजू सोनकर मोहल्ला दलाल टोला की अनुसूचित जाति की स्थानीय भाजपा सभासद हैं। उनके पुत्र दिवाकर सोनकर केराकत तहसील बार एसोसिएशन संघ के अधिवक्ता हैं। आरोप है कि रत्नाकर सोनकर सहित मोहल्लावासी डी.जे. बजाकर होली खेल रहे थे, उसी समय कुछ स्थानीय कट्टरपंथी मुसलमान होली को बाधित करने की नियत से गाली—गलौज देते हुए रंग के कार्यक्रम को बंद करने की धमकी देने लगे जिसको लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मुसलमानों के गलत सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी धनुषधारी पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मी सभासद के घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने लगे। इतना ही नहीं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किये। पुलिस द्वारा मुस्लिम पक्ष पर किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया जबकि हिंदू पक्ष पर भारी बल प्रयोग किया गया।
सांकेतिक रूप से न्यायालय कार्य करने से विरत रहे अधिवक्ता
प्रकरण में कार्यवाही न होते देख तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई। सर्वसम्मति से सभी अधिवक्ताओं ने सांकेतिक रूप से न्यायालय में कार्य करने से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अधिवक्ता दिवाकर सोनकर पर इलाका पुलिस द्वारा सुलह के लिए दबाव बनाए जाने को लेकर संघ द्वारा घोर निंदा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री हिरेंद्र यादव ने किया।
.jpg)








