Jaunpur News: जनपद स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जनपद स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


विरेन्द्र यादव

सिद्दीकपुर, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल/चयन 2025-26 का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में हुआ। क्रीड़ा अधिकारी चंदन कुमार तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव की मौजूदगी में संपन्न ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल प्रतियोगिता में मछलीशहर क्षेत्र के सिरसी ग्राउंड पर संचालित एजे एथलेटिक्स एकेडमी के एथलीट्स का दबदबा रहा। एजे एथलीट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल हासिल किये। सीनियर बालिका वर्ग में अंशिका प्रजापति ने 100 मीटर, भाला फेंक और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं खुशी सरोज ने डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। वैष्णवी तिवारी ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बानो ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। कुमकुम ने डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में स्वर्ण तथा लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त किया। रिंकी गौतम ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में डिंपल ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता, जबकि वैभव जायसवाल ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन जी ने बताया कि ट्रायल में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 13 मार्च को वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!