Jaunpur News: पूर्व सभासद नैपाली यादव ने ईओ व चेयरमैन को सौंपा शिकायती पत्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूर्व सभासद नैपाली यादव ने ईओ व चेयरमैन को सौंपा शिकायती पत्र


मामला स्ट्रीट लाइट उतरवाने का

अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर के वार्ड चाचकपुर में पोल पर लगी लगभग 50 स्ट्रीट लाइट उतरवा ली गयी है जिसके चलते क्षेत्र में काफी अंधेरा रहता है। इतना ही नहीं, इसको लेकर जनता को कठिनाइओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं सिपाह वार्ड के पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव उर्फ नैपाली पुत्र पन्ना लाल यादव ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार एवं चेयरमैन मनोरमा मौर्या से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पत्रक के माध्यम से श्री यादव ने मांग किया कि उक्त पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट किसके आदेश से उतारी गयी है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!