Jaunpur News: ज्ञानशक्ति सेवा फाउण्डेशन ने की 'ज्ञानशक्ति नववर्ष गौरव सम्मान' की घोषणा

Aap Ki Ummid
follow us

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा हिन्दू नववर्ष पर “ज्ञानशक्ति नववर्ष गौरव सम्मान” (हिन्दू नववर्ष विशेष सम्मान) की घोषणा की है। बक्शा विकास खण्ड के चितौड़ी गांव निवासी संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद शुक्ल ने बताया कि यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षाविद, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा ऐसे व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि संस्था शीघ्र ही चयन प्रक्रिया पूर्ण कर सम्मान समारोह का आयोजन करेगी जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन निरंतर समाज कल्याण, शिक्षा प्रसार एवं सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत है और भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक पहल करता रहेगा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!