Jaunpur News: धर्मापुर ब्लाक परिसर में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: धर्मापुर ब्लाक परिसर में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया गया बल


राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों के लिए 'ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम' हुआ। संगोष्ठी के दौरान निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Jaunpur News: धर्मापुर ब्लाक परिसर में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से अभिभावकों को एसएमसी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन विद्यालयों में शौचालय की स्थिति खराब है, वहां के प्रधानाध्यापक लिखित रूप से अवगत करायें, ताकि उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जा सके।

वहीं बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिनाथ यादव ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान साहब लाल मिश्र, जयहिन्द यादव, पंकज सिंह, रंजय रजक, सुधीर दत्त तिवारी, संगीता राय, रम्भा देवी, अश्वनी राय, आमिल जैदी, अचल हरिमूर्ति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!