Jaunpur News: ओलम्पियाड परीक्षा में शिवमूरत इण्टरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: ओलम्पियाड परीक्षा में शिवमूरत इण्टरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन


केएस यादव

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शिवमूरत इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कुल 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें 11 छात्रों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान, 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान तथा 7 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन नन्द लाल यादव, प्रधानाचार्य आनंद विश्वकर्मा एवं डायरेक्टर नवनीत यादव ने मेधावी छात्रों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी सफल छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!