बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सृष्टि सिंह ने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सृष्टि सिंह की शादी 22 नवम्बर 2019 को विशाल सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह के साथ हुई थी। सृष्टि ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद पति विशाल सिंह, ससुर विजेन्द्र सिंह, सास सुशीला सिंह, जेठ कुशल सिंह, जेठानी रूबी सिंह तथा ननद ने दहेज की मांग शुरू कर दिया। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। गाली—गलौज तथा मारपीट किया जाने लगा। सृष्टि ने बताया कि शादी के समय 8 लाख रुपये विजेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा 5 लाख रुपया नगद दिया गया था। 10 लाख रुपये का गहना दिया गया था। उसके बाद ससुराल के लोग 10 लाख रुपये तथा स्विफ्ट कार की मांग करते हुये प्रताड़ित करते हुए मारने—पीटने लगे। बीते 20 अक्टूबर 2025 को ससुराल वालों को सताने से परेशान सृष्टि अपने पिता के साथ मायके आ गयी। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
.jpg)






