Jaunpur News: ठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आया डिस्पेंसरी संचालक, हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आया डिस्पेंसरी संचालक, हुई मौत


मेडिकल डिस्पेंसरी बन्द करके घर लौट रहे थे, चालक हिरासत में


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खलौतीपुर गांव निवासी एक डिस्पेंसरी संचालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम नगर के दीदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे ठेले से सामान लेते समय ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि खलौतीपुर निवासी निर्जुन बिन्द (35) पुत्र राम अकल बिन्द मनेछा में डिस्पेंसरी चलाते थे। मंगलवार की शाम वह अपनी डिस्पेंसरी बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दिदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे एक ठेले से सामान लेने के लिए रुके। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर सड़क की ओर गिर पड़े और उसी समय गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी रही। बुधवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।




ads

ads
ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!