Jaunpur News: कार-बाइक भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन घायल

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News:  कार-बाइक भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन घायल


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर-भेला मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर गांव निवासी सगे भाई आलोक मिश्रा व अतुल मिश्रा अपने मित्र नीरज निवासी हाजीपुर बरूआर को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे समोधपुर-भेला मार्ग पर भेला बस स्टॉप के पास मोड़ पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के बोनट पर चढ़ गई और दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में अन्यत्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे आलोक मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




ads
ads
ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!