Jaunpur News: श्री रामलीला मैदान में 'ड्रीमलैण्ड प्रदर्शनी एवं मेला' का भव्य शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री रामलीला मैदान में 'ड्रीमलैण्ड प्रदर्शनी एवं मेला' का भव्य शुभारम्भ


महिलाओं एवं बच्चों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी 'जलपरी'


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम लीला मैदान पर बुधवार को ‘ड्रीमलैंड प्रदर्शनी एवं मेला’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में नगर सहित आस—पास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, मनोरंजन के खेल और खान-पान की दुकानों ने लोगों का खास ध्यान आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का भरपूर आनंद लिया जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि घनश्याम जायसवाल अध्यक्ष श्री रामलीला समिति शाहगंज, पूर्व चेयमरैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल एवं शेखर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारंभ किया।



प्रदर्शनी के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण जलपरी एवं भूत बंगला है जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में घरेलू उपयोग के सामानों के साथ विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टाल भी लगाए गए हैं। इसके अलावा आकर्षक झूले, खेलकूद के साधन एवं मनोरंजन के विविध कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है जिससे नगर एवं आसपास क्षेत्र के लोगों को भरपूर मनोरंजन का अवसर मिल रहा है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

आयोजक शशांक शेखर गुप्ता ने अतिथियों व जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी नगर एवं ग्रामीण वासियों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनन्द लें।




ads

ads

ads
ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!