शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित SIR प्रहरी सम्मान समारोह एक बड़े राजनीतिक आयोजन के रूप में सामने आया जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। सभी SIR प्रहरीयों को समाजवादी गमछा और एक कलम देकर सम्मानित किया। जब सभी उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारी गमछा लगाया तो पूरा कार्यक्रम समाजवादी रंग में रंगा नजर आया। कलम देते समय डॉ वीरेंद्र कुमार ने भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को याद करते हुए कहा कि भारत देश, भारतीय समाज, भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास बाबा साहब के मार्गदर्शन पर चल कर ही संभव है और हम सभी को संविधान का रास्ता किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना है। कार्यक्रम की कमान सपा के SIR प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने संभाली और उनका नेतृत्व पूरे आयोजन में केंद्र बिंदु बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में बड़ी संख्या में पहुंचे SIR प्रहरियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. वीरेंद्र ने मंच से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं के योगदान को विस्तार से सराहा। “SIR प्रहरी सिर्फ कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी निष्ठा, मेहनत और जमीनी पकड़ ही समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाती है।”
डॉ. वीरेंद्र ने अपने भाषण में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह भी स्पष्ट किया कि जो कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उनका सम्मान करना पार्टी की प्राथमिकता है और यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी है।
इस दौरान SIR प्रहरियों को सम्मानित किया गया जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कई बार ऐसा माहौल बना जब कार्यकर्ताओं ने डॉ. वीरेंद्र के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब, वरिष्ठ नेता कमाल आज़मी, राकेश चौहान, दारा सिंह चौहान, दिलीप प्रजापति, अजय विश्वकर्मा, दिलीप प्रजापति, नगर अध्यक्ष सलीम खान, भानु पाल, अशोक गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पूरे आयोजन में डॉ. वीरेंद्र की सक्रियता और नेतृत्व में प्रभावी नजर आए। उन्होंने न सिर्फ कार्यक्रम का सफल संचालन किया, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित भी किया।
इस दौरान कई नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और जौनपुर सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी एक मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि सदर विधानसभा में सबसे ज्यादा 51000 नए वोट बनाए गए जबकि अन्य विधानसभावों में 15000 से 25000, तथा बदलापुर विधानसभा में 40000 नए वोट बनाए गए। सदर विधानसभा सबसे आगे रहा इसमें अन्य कार्यकर्ताओं से साथ डॉ वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका की वजह से हुआ।
.jpg)







