Jaunpur News: जौनपुर के डाक्टरों का ग्लोबल कीर्तिमान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर के डाक्टरों का ग्लोबल कीर्तिमान




गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में चमके डा. आदर्श एवं डा. रूचिरा

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'तकनीकी रूप से सक्षम उत्तर प्रदेश' के विजन को जौनपुर के चिकित्सकों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाई है। स्वायत्त शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (UNS ASMC) की चीफ प्रॉक्टर डॉ. रुचिरा सेठी और असिस्टेंट प्रोफेसर व एनएमसी (NMC) बायोमेट्रिक नोडल डॉ. आदर्श यादव ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' (Guinness World Record) सत्र का हिस्सा बनकर जिले का मान बढ़ाया है।

डिजिटल हेल्थ केयर में जौनपुर की धमक

केंद्र और प्रदेश सरकार वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आम जनमानस को आधुनिक और सटीक उपचार मिल सके। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित 'AI इन हेल्थकेयर' के एक विशेष सत्र में इन चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस सत्र को विश्वभर में एक साथ 17,999 दर्शकों द्वारा लाइव देखा गया जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने "हेल्थ केयर लेसन की सबसे बड़ी लाइव स्ट्रीम" के रूप में आधिकारिक मान्यता दी है।

प्राचार्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स संस्था द्वारा इस वैश्विक भागीदारी के लिए भेजे गये आधिकारिक मेडल (Medal) और प्रमाण पत्र (Certificate) प्राप्त होने पर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आर. बी. कमल सर ने दोनों चिकित्सकों को विशेष रूप से सम्मानित किया। प्राचार्य ने डॉ. रुचिरा सेठी और डॉ. आदर्श यादव को मेडल पहनाकर बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। हमारे चिकित्सक मोदी-योगी सरकार की डिजिटल नीतियों के अनुरूप आधुनिक तकनीक सीख करके जौनपुर की चिकित्सा सेवा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।"

तकनीकी नवाचार से बेहतर भविष्य का संकल्प

डॉ. रुचिरा सेठी और डॉ. आदर्श यादव ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय केंद्र व प्रदेश सरकार की 'एआई इन हेल्थ केयर' नीतियों और प्राचार्य के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और तकनीक का यह संगम आने वाले समय में गंभीर बीमारियों के सटीक निदान और स्वास्थ्य प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के समस्त फैकल्टी, स्टाफ और जनपद के प्रबुद्ध वर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों चिकित्सकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!