शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। विश्व जल दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज के जिम्मेदार नागरिकों से पानी की हर बूंद को बचाने और उसके जिम्मेदारी से उपयोग करने का आह्वान किया। संस्था ने जल की स्थिरता और हमारे भविष्य पर इसके प्रभाव पर जोर देते हुए जीवन को बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।
संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर अभियान चलाया। निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया गया। तत्पश्चात नगर के विभिन्न विशिष्ट स्थानों जैसे रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, पब्लिक प्लेस, चौराहे, बड़ी दुकानों पर पोस्टर चस्पा करते हुए एक संदेश दिया गया कि जल है तो कल है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे जल के महत्व को समझें और लोगों को समझाएं एवं बेवजह पानी की बर्बादी ना करें। यदि आज हम पानी बचायेंगे तो कल पानी हमें बचाएगा और हमारा भविष्य सुरक्षित रखेगा।
संस्था के साथी अजयनाथ जायसवाल, रंजीत सिंह, श्रेष सेठ, ताहिर कादरी आदि ने विभिन्न स्थानों पर जाकर पोस्टर चस्पा किया एवं सहयोग किया। अंत में सचिव सतीश जायसवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)







