शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जे.सी.आई. जौनपुर 'चेतना' द्वारा समाजसेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए बालवाड़ी धरनीधरपुर अहियापुर क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने किया। वहीं सचिव वंशिका सिंह ने बताया कि जोन से आये कार्यक्रम "खुशियों का संदूक" नामक जनसेवा कार्यक्रम का आज तीसरे चरण में मलिन बस्तियों में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तथा परिवारों को गर्मी के कपड़े, खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ, फल वितरित किये गये जिससे परिवार व बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस योजना का उद्देश्य प्रतिमाह समय-समय पर जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुँचाई जायेगी जिससे समाज में एक संदेश भी प्रसारित हो सके। इस अवसर पर पुष्पा सेठ, गायत्री जायसवाल, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते ुये इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल भी बताया।
.jpg)







