Jaunpur News: गामा प्रसाद सोनकर बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गामा प्रसाद सोनकर बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार जिला कार्यकारिणी में मड़ियाहूं निवासी गामा प्रसाद सोनकर पुत्र सेवा लाल सोनकर निवासी सराय कालिदास मड़ियाहूं)  जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

बता दें कि श्री सोनकर का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर काफी सक्रिय और प्रेरणादायक रहा है। वे मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं तथा एक बार जिला सचिव के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित में नए आयाम स्थापित होंगे।

वहीं सुरेश यादव, लल्लू यादव, भानु मौर्य, सुनील सोनकर, डॉ. अवनीत सोनकर, अमरनाथ आर.पी. सोनकर, महेंद्र सोनकर, रामू मौर्य, धर्मराज यादव, जे.डी. यादव, अधिवक्ता विजय सरोज, सुशील श्रीवास्तव सहित तमाम सपाजनों ने श्री सोनकर को बधाई दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!