Jaunpur News: राजेश यादव बनाये गये कंरजाकला के सपाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजेश यादव बनाये गये कंरजाकला के सपाध्यक्ष


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से जिले के राजेश यादव को करंजाकला विकास खंड इकाई का समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष बनाया गया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य किया जिस पर सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही माल्यार्पण करके उन्हें सम्मानित किया गया। बता दें कि राजेश यादव करंजाकला विकास खंड के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के निवासी हैं जो पेशे से अध्यापक हैं। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्ठा से निर्वहन करुंगा और पार्टी मजबूत करने और आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा। इस अवसर पर महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेश कुमार, दिलीप प्रजापति, दारा सिंह चौहान, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!