जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली 2020 के अन्तर्गत सहायक व्यक्तियों’ के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु सुशील सिंह सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण की देख-रेख में मीटिंग हाल दीवानी न्यायालय परिसर में त्रैमासिक बैठक की गयी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति विनय सिंह, श्विशेष किशोर पुलिस इकाई दिनेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, बाल संरक्षण ईकाई, बाल हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jaunpur News: प्रभावी कार्यान्वयन के लिये हुई गोष्ठी
मार्च 31, 2026
follow us
.jpg)









