रोबोटिक लैब व किंडर गार्टन क्लास रूम का हुआ उद्घाटन
अमित सिंह
जौनपुर। हरिहर पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ सी०बी०एस०ई० बोर्ड में परीक्षाफल घोषित हो गया जहां रोबोटिक लैब व किंडर गार्टन क्लास रूम का उद्घाटन भी किया गया। कक्षा Nursery से 11 के छात्र—छात्राओं का परीक्षाफल घोषित कार्यक्रम के दौरान रोबोटिक लैब व किंडर गार्टन क्लास रूम का उद्घाटन मधुलिका सिंह ने किया।
इस मौके पर उत्तीर्ण सभी छात्र—छात्राओं को प्रधानाचार्या डा० पूनम पाण्डेय व विद्यालय के डायरेक्टर अमित प्रकाश सिंह व पवन प्रकाश सिंह ने मिष्ठान खिलाया और मेडल पहनाकर आशीर्वाद दिया। स्कूल के संस्थापक डा० ओम प्रकाश सिंह व मधुलिका सिंह ने परीक्षा में सभी सफल छात्र—छात्राओं सहित उनके अभिभावकों व विद्यालय के गुरूजनों को बधाई दिया। साथ ही कहा कि सभी सफल छात्र स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तम्भ हैं। माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्जवल हो।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डा० निशा यादव, अध्यापक आशुतोष श्रीवास्तव, आरती सिंह, अश्वनी मौर्य, प्रवेश त्रिपाठी, इरशाद जैदी, विजय दूबे, रश्मी सिंह, अरमान खान सहित तमाम लोग उपस्थित थे। सभी ने परीक्षा में सफल सभी छात्र—छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन रीना सिंह ने किया।
.jpg)











