Jaunpur News: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज, मजडीहा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को डोमनपुर प्राथमिक विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान चन्द्रावती ने किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय और कार्यक्रम अधिकारी इन्दुलता मौजूद रहीं। प्राचार्य ने बताया कि शिविर 18 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेविकाओं ने गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधों का रोपण किया। साथ ही छात्राओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। ड्राप आउट छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रीति समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!