ज्ञान एवं कुरान के बिना विज्ञान असम्भव: मौलाना
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव स्थित चहार रौज़ा प्रांगण में रमजान के पवित्र महीने में कुरान की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मौलाना रज़ा अब्बास ने कहा कि ज्ञान, शिक्षा और कुरान के बिना विज्ञान असंभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सैयद आज़मी अब्बास ने की, जबकि संचालन सैयद परवेज़ मेहंदी सहर अर्शी द्वारा किया गया। सैयद तनवीर हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जलसे में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौलाना मोहम्मद ज़फर (भादी शाहगंज), मौलाना ज़रगाम हुसैन (इमाम-ए-जुमा हुसेनाबाद), मौलाना अदनान (खुम ईरान), मौलाना मुज़्तफा हुसैन (इमाम-ए-जमात ऊसरगांव), मौलाना एजाज मोहसिन (बड़ागांव), मौलाना मोहम्मद हैदर (इमाम-ए-जमात नरवारी), मौलाना इतरत हुसैन (इमाम-ए-जमात खनवाई), मौलाना रज़ा अब्बास (इमाम-ए-जमात बड़ागांव), मौलाना शौकत, मौलाना कासिम सहित लगभग तमाम धर्मगुरु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 125 छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता कर रहे मौलाना आज़मी अब्बास ने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए इतनी बड़ी संख्या में धर्मगुरुओं की उपस्थिति को बड़ागांव के लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और धर्मगुरुओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का आर्थिक भार समस्त ग्रामवासियों ने उठाया। कार्यक्रम में बबलू इलेक्ट्रीशियन, दिलशाद दद्दू, इमरान आरो वॉटर, अली रज़ा, सैयद अबूजर आब्दी, कायम अब्बास, अफाक हैदर, वारिस हाशमी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
.jpg)






