Jaunpur News: जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा किया जिनमें प्रचलित राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में शामिल नए लाभार्थियों की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य, निलंबित/रिक्त उचित दर दुकानों की स्थिति, आई0जी0आर0एस0/जनसुनवाई की प्रगति तथा सिंगल स्टेज डिलीवरी प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा शामिल रही।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद में रिक्त चल रही उचित दर दुकानों के चयन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र दुकान आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, अनियमितता एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, गैस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!