Jaunpur News: केराकत चेयरमैन सड़क दुर्घटना में घायल, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  केराकत चेयरमैन सड़क दुर्घटना में घायल, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज




विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसा तब हुआ जब वे अपनी निजी कार से बच्चों के साथ वाराणसी जा रही थीं। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ज्योति जायसवाल अपने निजी वाहन से वाराणसी जा रही थीं। जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के परसौडी गांव के पास पहुंचीं तभी पीछे से आ रही एक अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और कार के पिछले हिस्से में सीधी टक्कर दे मारी। 

टक्कर में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चेयरमैन को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। चेयरमैन ज्योति कृष्णा ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अपने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उनके पति कृष्णा जायसवाल ने चंदवक थाना में आरोपी बस चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक और उसकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


ads

ads

ads

ads

adsads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!