जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने अभियोजन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनकी शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साक्ष्यों को सुदृढ़ तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने लंबित वादों की प्रगति, दोषसिद्धि दर, गवाही की स्थिति एवं न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों की समीक्षा किया। साथ ही निर्देशित किया कि गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, राजेश उपाध्याय, विनीत शुक्ला सहित तमाम संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
.jpg)









