तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लायंस कान्वेंट इंग्लिश हाई स्कूल नगौली में शिक्षा ग्रहण कर रहे लकी सोनी पुत्र प्रिंस सोनी निवासी फरीदाबाद 5वीं क्लास के छात्र ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले में 93.75% अंक के साथ 19वीं रैंक प्राप्त किया है जो विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक विपिन सिंह ने उत्तीर्ण छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर छात्र का अभिनंदन किया। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं के लिए इस बच्चे को प्रेरणा स्रोत बताया जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, रोहित सिंह, त्रिभुवन दुबे, अतुल्य सहाय के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
.jpg)







