Jaunpur News: मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार: जिलाध्यक्ष

जौनपुर। केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी और संविदा कर्मियों को लम्बे समय तक मानदेय न दिये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के विकास भवन में धरना—प्रदर्शन कर सरकार से अविलम्ब मजदूरी दिये जाने की मांग किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विगत कई महीने से उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को उनके परिश्रम की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही 8 महीने से मनरेगा के काम में लगे प्रदेश के 40 हजार से अधिक रोजगार सेवकों और मनरेगा संविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान सरकार नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष ने सरकार पर मजदूरों का धन हड़पने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये काम कर रही है। मजदूर और गरीब वर्ग भीषण महंगाई की मार झेल रहा है।

शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार मनरेगा मजदूरों का हक छीनकर, उनके मेहनत मजदूरी का पैसा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये लगाया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दिया कि भाजपा सरकार मनरेगा मजदूरों और मनरेगा संविदा कर्मियों की मजदूरी और मानदेय अविलम्ब भुगतान नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता आन्दोलन को मजबूर होंगे।

धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया जहां प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पाण्डेय, विनय तिवारी, शेर बहादुर सिंह, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, राकेश सिंह, रेखा सिंह, कृष्णचन्द निषाद, इरशाद खान, सभासद शहनवाज मंजूर, अनिल दूबे आजाद, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, इकबाल हुसैन, सुरेश चन्द्र दूबे, मकसूद, विनय मिश्रा, अरविन्द यादव, मुहम्मद ताहिर, शैलेन्द्र यादव, संदीप निषाद, संजय निषाद, लोकेश दूबे, अशरफ अली, मुहम्मद अरसी, अखिलेश यादव, लालती देवी, आरती देवी, कृष्ण कुमार साहू, जयमंगल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!