- नारियल, चुनरी, फूल, माला, सौंदर्य सामग्री पटा
- भारी संख्या में श्रद्धालु ग्राहकों के आने से उत्साह
मणि शंकर सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च दिन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है जिसे लेकर पूर्वांचल में आस्था का केंद्र प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। धाम परिसर में नारियल, चुनरी, माला, फूल, सौंदर्य सामग्री की दुकानें अभी से सजनी शुरू हो गई हैं। इस बार नवरात्रि के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों समय से पहले ही नारियल, चुनरी की स्टॉक मंगवा ली है।
चौकियां धाम के अधिकतर दुकानदारों ने इस बार श्रद्धालुओं को चढ़ाने के लिए खास तौर पर आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में नारियल मंगवाए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवरात्रि के नौ दिनों के भीतर केवल नारियल की बिक्री ही लाखों रुपये तक होगी। साथ ही माता के श्रृंगार के लिए चुनरी की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध है जिसकी कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 40, 50, 100, 200, 500 और 1000 रुपये तक रखी गई है।
मंदिर के इन्हीं फूलों से बनी मालाओं की नवरात्र के दौरान भारी मांग रहती है जिसे देखते हुए माला विक्रेताओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धाम के दुकानदार बृजेश माली, प्रियांशु माली, संदीप माली सहित कई दुकानदार केवल माला, नारियल और चुनरी की बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चौकियां धाम मंदिर महंत विवेकानंद महाराज ने बताया कि तीव्र गति से साफ-सफाई करवाई जायेगी।
.jpg)









